संस्था का परिचय

  • वर्ष 1998 में प्रयागराज में एक निःशुल्क परम्परागत वेद विद्यालय का प्रारम्भ किया गया, जिसका सञ्चालन ‘महर्षि भरद्वाज वेद विद्या समिति’ करती है। समिति का मुख्य कार्यालय प्रयागराज में पन्नालाल मार्ग पर स्थित केसर भवन में है। हमारे वेद विद्यालय विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षण में संचालित किए जाते हैं। वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय पदाधिकारी माननीय हरिशंकर जी वेद विद्यालय प्रमुख के रूप में कार्य देख रहे हैं
  • विद्यालय प्रारम्भ होने पर वेदमूर्ति आचार्य चन्द्रभानु शर्मा जी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य का दायित्व का निर्वहन किया। वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा संचालित वेद विद्यालय आप के मार्गदर्शन में ही संचालित हो रहे हैं।  आपके द्वारा पढाये गए शिष्य- प्रशिष्य भारत के विभिन्न विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।
  • वर्ष 2007 में महावीर भवन, प्रयागराज में वेदाङ्ग विषयों के अध्ययन के लिए संस्था के द्वारा एक और विद्यालय को प्रारम्भ किया गया।
  • वेदों की श्रुति परम्परा को संरक्षित करना संस्था का मूल उद्देश्य है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ही इसके साथ वेद के छः अंगों (वेदाङ्ग) के साथ-साथ वेदों के भाष्य का अध्ययन एवं शोधकार्य करना भी संस्था के मूल उद्देश्यों में सम्मिलित है। वेदाङ्ग विषय वेद मन्त्रों के अर्थ को समझने में अत्यन्त सहायक होते हैं।
  • संस्था के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जाती है।
  • संस्था पूर्णतः समाज के सहयोग से ही संचालित होती है।
Donate now