वेदमन्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों को गीता, उपनिषद्, संस्कृत साहित्य, दर्शन आदि विषयों का अध्ययन एवं अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कम्प्यूटर आदि आधुनिक विषयों का भी अध्ययन कराना।
वेदादि शास्त्रों पर विज्ञानपरक शोध करना।
श्रुति परम्परानुसार परम्परागत वेद विद्यालय संचालित करना।
वेद विद्या एवं संस्कृत से सम्बन्धित साहित्य का निःशुल्क प्रकाशन करना।
संस्कृत एवं वेद विद्या के प्रचार-प्रसार तथा संरक्षण- संवर्द्धन हेतु जनहित में सभी प्रकार के लोकोपयोगी कार्य करना, जिससे समाज भारतीय संस्कृति के मूल वेदों के ज्ञान से अवगत हो सके।